'लादेन की हत्या कर देगा अमेरिका'
वाशिंगटन।
अमेरिका अपने मोस्ट वांटेड आतंकी ओसामा बिन लादेन के साथ किस तरह का सलूक करने वाला है इस बात का पता अमेरिकी संसद में चल रही बहस के दौरान लगा। अमेरिकी संसद में एक प्रश्न के जवाब में अटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने कहा कि अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन पर अमेरिका किसी भी तरह का कोई मुकदमा नहीं चलाएगा। जनरल के मुताबिक लादेन पर मुकदमा चलाने की नौबत नहीं आएगी क्योंकि अमेरिका लादेन को जिंदा नहीं पकड़ सकता। लेकिन लादेन को मृत पकड़ने का उनका इरादा जगजाहिर हो गया। id="toptextpromo">लादेन
की
हत्या
कर
देंगे
अमेरिकी जनरल होल्डर मंगलवार को बजट पर गवाही के लिए कांग्रेस की समिति के सामने पेश हुए थे। लेकिन सीनेट में वहस के दौरान आतंकवादियों पर सैन्य न्यायालय के बजाए नागरिक अदालत में मुकदमा चलाने का मसला कुछ यूं उलझा कि उन्हे इस मसले पर अपना दृष्टिकोण बताने के लिए बाध्य होना पड़ा। दरअसल मसले में पेंच ये था कि रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों ने शंका जाहिर की थी। सदस्यों के अनुसार इस तरह के कानून से अमेरिकी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का लाभ उठाना संभव हो जाएगा। जिसका फायदा भविष्य में प्रमुख आतंकी ओसामा बिन लादेन सहित अन्य कोई भी आतंकी उठा सकता है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>
होल्डर
ने रिपब्लिकन पार्टी के इस आरोप को खारिज कर दिया कि इस नीति से लादेन को भविष्य में कोई फायदा मिल सकता है। उन्होने साफ शब्दों में कहा कि लादेन कभी भी अमेरिकी अदालत में पेश नहीं होगा। उसे अमेरिका मार डालेगा या उसके लोग ही उसकी हत्या कर देंगे।











Click it and Unblock the Notifications