चांद पर 37 वर्ष पहले गुम हुए रूसी रोवर का पता चला
लंदन के वेस्टर्न ओंटारियो विश्वविद्यालय के भूगोल, खगोल विज्ञान और भौतिकी विभाग के प्रोफेसर फिल स्टूक ने इस रहस्य पर से पर्दा उठाने में सफलता हासिल की है।
स्टूक ने अमेरिकी अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र (नासा) द्वारा जारी तस्वीरों तथा चांद संबंधी अपने पास मौजूद तस्वीरों की मदद से यह महत्वपूर्ण खोज करने में सफलता हासिल की।
स्टूक ने नासा द्वारा सोमवार को जारी की गई तस्वीरों के माध्यम से यह पता लगाने में कामयाबी हासिल की कि रोवर लुनोकोड-2 चांद के किस हिस्से में फंसा हुआ है।
स्टूक ने रोवर लुनोकोड-2 के उन रास्तों का भी पता लगा लिया है, जिनके माध्यम से इसने 37 वर्ष पहले चांद पर 35 किलोमीटर की यात्रा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications