मायावती को फिर पहनाई गई नोटो की माला
बसपा के सांसदों, विधायकों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मायावती को नोटो की यह माला पहनाई गई। पार्टी के नेता और राज्य सरकार में मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आगे से 'बहन जी' को फूलों की नहीं, बल्कि 'नोटों की माला' ही पहनाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी लखनऊ में हुई बसपा की जनसभा में मायावती को एक माला पहनाई गई थी। विपक्षी दलों का आरोप है कि इसमें हजार-हजार रुपये के नोट गूंथे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications