इसरो में गोलीबारी के बाद 2 व्यक्तियों की तलाश (लीड-3)

बेंगलुरू, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के संवेदनशील 'डीप स्पेस नेटवर्क' (डीएसएन) केंद्र के समीप सुरक्षा रक्षकों और दो अज्ञात व्यक्तियों के बीच मंगलवार तड़के हुई गोलीबारी के बाद केंद्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा है कि दोनों अज्ञात व्यक्तियों की तलाश जारी है।

इसरो के निदेशक एस.सतीश ने कहा कि मंगलवार तड़के बायलालू केंद्र के समीप दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे थे। जब सुरक्षाकर्मियों ने उनसे पूछताछ की तो दोनों ने गोली चलानी शुरू कर दी। उन्होंने कहा, "गोलीबारी में न कोई घायल हुआ और न ही केंद्र को नुकसान पहुंचा।"

सतीश ने कहा, "हमने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है और वे जांच कर रहे हैं। हमने सुरक्षा चुस्त कर दी है और डीएसएन के आसपास चौकसी बढ़ा दी है।" गोलीबारी की घटना तड़के 3.30 बजे के करीब हुई थी।

सतीश ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने जब दोनों संदिग्धों से पूछताछ की तो उन्होंने गोली चला दी और फिर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जवाबी कार्रवाई में सीआईएसएफ के जवानों ने आठ राउंड गोलियां चलाईं।

सतीश ने कहा कि डीएसएन और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसरो के सभी केंद्रों पर सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार सभी जवान अत्याधुनिक हथियारों से लैस होते हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में इसरो ने डीएसएन की स्थापना देश के पहले मानव रहित चंद्रमिशन 'चंद्रयान-1' से आंकड़े और तस्वीर प्राप्त करने के लिए की ्रगई थी।

इंड-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+