दिल्ली में ब्लू लाइन बस में आग
अधिकारी ने बताया कि जहांगीर पुरी से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली रूट नंबर 181 की ब्लू लाइन बस में मध्य दिल्ली में पहाड़गंज इलाके के समीप सुबह लगभग 7.25 बजे आग लग गई। बस में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे।
अधिकारी के बताया, "सीएनजी गैस किट में रिसाव की वजह से बस में आग लगी। आग लगने के बाद बस को तुरंत खाली करा लिया गया। बस चालक को मामूली चोट आई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications