भारत ने अमेरिका से उच्च प्रौद्योगिकी के निर्यात पर नियंत्रण घटाने को कहा
भारत-अमेरिका उच्च प्रौद्योगिकी सहयोग समूह (एचटीसीजी) की दो दिवसीय बैठक के दौरान विदेश सचिव निरुपमा राव ने यह मुद्दा उठाया। एचटीसीजी भारत-अमेरिका रणनीतिक वार्ता का एक प्रमुख हिस्सा है।
एचटीसीजी की बैठक राव और अमेरिकी उप वाणिज्य मंत्री डेनिस एफ.हाइटोवर की सह अध्यक्षता में मंगलवार को हुई।
भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति बराक ओबामा के पद ग्रहण करने के बाद से एचटीसीजी की इस पहली बैठक में दोनों देशों ने पिछले पांच वर्षो के दौरान हुई प्रगति को ठोस बनाने के साथ ही अमेरिका और भारत के बीच उच्च प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यापार को और अधिक बढ़ाने के उपायों की पहचान की गई।
दोनों पक्षों ने रक्षा व्यापार, बायो-टेक्न ोलॉजी और नैनो-टेक्न ोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। स्वास्थ्य, आईटी और नागरिक उड्डयन में सहयोग बढ़ाने के लिए नए समूहों की स्थापना पर भी सहमति कायम हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications