क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

राव ने अमेरिका को पाकिस्तान से हुई वार्ता से अवगत कराया

By Jaya Nigam
Google Oneindia News

वाशिंगटन, 17 मार्च (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ आतंकवादियों को मदद रोकने के लिए पाकिस्तान को एक कड़ी सार्वजनिक चेतावनी देने के बाद विदेश सचिव निरुपमा राव ने बुधवार को अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों को पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ पिछले दिनों हुई अपनी वार्ता के बारे में जानकारी दी।

अन्य नेताओं के अलावा राव ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, विदेश उप मंत्री (राजनीतिक मामले) विलियम बर्न्‍स और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल जेम्स जोंस के साथ मुलाकात की।

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि राव ने अमेरिकी अधिकारियों को पाकिस्तान के साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर हुई वार्ता से अवगत कराया।

अफगानिस्तान को क्षेत्र की सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती बताते हुए राव ने भारत का पुराना रुख दोहराते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान में लंबे समय तक और जब तक आवश्यक हो बने रहना चाहिए।

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी वार्ताकारों ने अफगानिस्तान में भारत द्वारा किए गए विकास कार्यो की सराहना की।

भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कहा कि राव की अमेरिकी अधिकारियों से वार्ता से रक्षा क्षेत्र, परमाणु ऊर्जा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, कृषि, शिक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग तथा रणनीतिक वार्ता में हुई प्रगति की समीक्षा का अवसर उपलब्ध हुआ।

हिलेरी क्लिंटन की जुलाई 2009 में हुई भारत यात्रा के दौरान रणनीतिक संवाद की शुरुआत हुई थी। विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा के पहले दौर की रणनीतिक वार्ता के लिए शीघ्र ही अमेरिका का दौरा करने की उम्मीद है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलीप जे.क्राउले ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि क्लिंटन-राव वार्ता भारत के साथ जारी रणनीतिक वार्ता का हिस्सा है।

राव ने अमेरिकी विदेश उप मंत्री (रक्षा विभाग की नीति) मिशेल फ्लोर्नी, विदेश उप मंत्री (आर्थिक मामले) रॉबर्ट हॉरमट्स और विदेश उप मंत्री (वैश्विक लोकतंत्र मामले) मारिया ओटेरो से मुलाकात की।

इसके अलावा राव ने हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के डेमोक्रेट सदस्य गैरी एकरमैन और स्वतंत्र सीनेटर जोसेफ लिबरमैन से मुलाकात की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X