सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों की प्रगति तेज्र करने का मून का आह्वान

समाचार एजेंसी प्रिंसा लैटिना के अनुसार मून ने सितम्बर में न्यूयार्क में होने वाले शिखर सम्मेलन की महत्ता को रेखांकित करते हुए मंगलवार को कहा कि वर्ष 2015 की तय समय सीमा तक आठ सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता है।

सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों में गरीबी मिटाने, पूरी दुनिया में प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने, लैंगिक समानता को बढ़ावा, शिशु मृत्यु दर को घटाना, एचआईवी-एड्स से लड़ना और पर्यावरण का संरक्षण शामिल है।

संयुक्त राष्ट्र ने इन लक्ष्यों को वर्ष 2000 में अपनाया था। संयुक्त राष्ट्र के आगामी सम्मेलन में इन लक्ष्यों को हासिल करने की कार्यनीति को स्वीकार किया जाएगा।

मून ने दुनिया के नेताओं से एक स्थायी विश्व के निर्माण के लिए अधिक प्रयास करने का आग्रह किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+