श्रीलंका में विपक्षी गठबंधन ने किया वेतन वृद्धि का वादा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यूएनएफ ने मंगलवार को घोषणा-पत्र जारी किया। इस गठबंधन का मुख्य दल युनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) है। गठबंधन ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10,000 रुपये की वृद्धि करने का वादा किया है।
यूएनएफ के नेता रनिल विक्रमसिंघे ने संवाददाताओं से कहा कि कर्मचारियों के वेतन में तत्काल 3,500 रुपये की वृद्धि की जाएगी। गठबंधन का कहना है कि सत्ता में आने के बाद निजी क्षेत्र से भी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के लिए कहा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications