मप्र में 3 बालिकाओं सहित 6 जिंदा जले

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात बगौदा थाना क्षेत्र के एक घर में अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय घर के भीतर तीन बालिकाएं मुन्नी, शीतल व शिवानी के अलावा दो महिलाएं जयंती व चंदा बाई तथा राकेश थे। आग ने कुछ ही देर में गंभीर रूप ले लिया। घर के भीतर मौजूद लोग निकल नहीं पाए और उनकी वहीं मौत हो गई।
पढ़ें- मध्य प्रदेश की अन्य खबरें
परिवार का मुखिया मन्नू सिरवी सिर्फ बचा है क्योंकि जिस समय आग लगी उस समय वह घर पर नहीं था। आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव के लोगों ने अग्निकांड पर साजिश की आशंका भी जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications