पाकिस्तान-अमेरिका के बीच रणनीतिक बातचीत अगले सप्ताह
इस्लामाबाद, 17 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच 24 मार्च को वाशिंगटन में रणनीतिक बातचीत होगी। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ युद्ध, द्धिपक्षीय संबंधों और विकास व ऊर्जा के क्षेत्रों में अमेरिकी मदद पर चर्चा होगी।
जियो टीवी ने बुधवार को कहा है कि दोनों देश पाकिस्तान को ऊर्जा संकट से बाहर निकालने के तरीकों और साधनों पर भी चर्चा करेंगे।
पाकिस्तान की ओर से विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी बातचीत में हिस्सा लेंगे। जल एवं बिजली मंत्री परवेज अशरफ भी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य होंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन बातचीत में अमेरिकी शिष्टमंडल का नेतृत्व कर सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications