हेडली के मुंबई हमले में अपना दोष स्वीकार करने की उम्मीद

एक अदालती नोटिस के अनुसार हेडली गुरुवार को अमेरिकी जिला जज हैरी लिनेनवेबर की अदालत में अपनी याचिका में बदलाव के लिए पेश होगा। एक पाकिस्तानी राजनयिक और अमेरिकी मां की संतान हेडली का वास्तविक नाम दाऊद गिलानी था, जिसे उसने वर्ष 2006 में छोड़ दिया।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मुंबई हमले के लिए स्थानों की पहचान करने और भारतीय तथा अमेरिकी नागरिकों की हत्या में हमलावरों की मदद के सभी आरोपों से इंकार करने वाली पूरी याचिका में हैडली बदलाव चाहता है या केवल कुछ ही आरोपों को स्वीकार करने की उसकी मंशा है।

अमेरिकी अभियोजकों ने 14 जनवरी को आरोप लगाया था कि हेडली ने वर्ष 2006 से वर्ष 2008 के बीच पांच बार मुंबई का दौरा किया और महत्वपूर्ण स्थानों के फोटो खींचे और वीडियो टेप तैयार किए। इनका उपयोग हमलों की योजना बनाने के लिए किया गया।

हेडली के अलावा पाकिस्तानी मूल के ही व्यापारी तहव्वुर हुसैन राणा को भी पिछले वर्ष अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। राणा कनाडा का नागरिक है। इन आरोपों में दोषी पाए जाने पर हेडली को मौत की सजा भी हो सकती है।

हेडली और राणा पर डेनमार्क के अखबार जिलैंड्स-पोस्टन पर भी हमले की योजना बनाने का आरोप है। इसी अखबार ने वर्ष 2005 में पैगंबर मुहम्मद साहब का कार्टून प्रकाशित किया था।

हेडली के वकील जान थेइस ने कहा कि उसके दोष स्वीकार करने की उम्मीद है लेकिन यह बताने से इंकार किया कि हेडली 18 मार्च की पेशी में कौन से आरोपों को स्वीकार करेगा।

शिकागो के अमेरिकी अटार्नी पैट्रिक जे. फिट्जेराल्ड के प्रवक्ता रेंडल सेम्बार्न ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+