लश्कर पर कार्रवाई नहीं कर रहा पाकिस्तान : अमेरिकी सैन्य अधिकारी

अमेरिका के केंद्रीय कमांड के प्रमुख जनरल डेविड पेट्रास ने सीनेट आर्म्ड सर्विसेस कमेटी से मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के इस आतंकवादी संगठन पर कार्रवाई करने की जरूरत है।

पाकिस्तान द्वारा लश्कर के खिलाफ कार्रवाई में अक्षमता पर सीनेटर क्लारी मैक्सकिल द्वारा चिंता प्रकट किए जाने के जवाब में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मौजूद ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत भी इस संबंध में अपनी ऐसी ही चिंता जता चुका है।

पेट्रास ने कहा कि मुंबई हमले के बाद ओबामा प्रशासन ने पाकिस्तान सरकार से लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था।

मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में पांच अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोग मारे गए थे।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान तालिबान और अलकायदा के विरुद्ध आतंकवाद की लड़ाई लड़ रहा है लेकिन अपने यहां मौजूद लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों पर लगाम नहीं लगा रहा है।

पेट्रास ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी सेना उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रांत में तालिबान और अलकायदा के आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+