लादेन को जीवित पकड़ना नामुमकिन : अमेरिकी अटार्नी जनरल
होल्डर मंगलवार को बजट पर गवाही के लिए कांग्रेस की समिति के सामने पेश हुए थे लेकिन वह कुछ आतंकवादियों पर सैन्य न्यायालय के बजाए नागरिक अदालत में मुकदमा चलाने के राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन की योजना का बचाव करने को बाध्य हो गए।
होल्डर ने रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों के इस आरोप को खारिज कर दिया कि इस नीति से लादेन के लिए भी अमेरिकी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का लाभ उठाना संभव हो जाएगा।
होल्डर ने कहा कि लादेन कभी भी अमेरिकी अदालत में पेश नहीं होगा। उसे अमेरिका मार डालेगा या उसके लोग ही उसकी हत्या कर देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications