होंडा की अमेरिका में 4 लाख कारों को वापस लेने की योजना
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार होंडा ने कहा कि उपभोक्ताओं से ब्रेक पैडलों में समस्या की शिकायत के बाद वह ओडेसी मॉडल की 344,000 और एलीमेंट मॉडल की 68,000 कारों को वापस लेगी। उपभोक्ताओं ने पैडलों के मुलायम होने की शिकायत की थी।
उल्लेखनीय है कि जापान की एक अन्य कार कंपनी टोयोटा ने भी इससे पहले सुरक्षा मानकों के चलते पूरी दुनिया से आठ लाख कारों को वापस लेने की घोषणा की थी।
होंडा ने खराब एयरबैगों के कारण पिछले महीने ही 400,000 वाहनों को वापस लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications