यमन में विद्रोहियों ने 178 सैनिकों को मुक्त किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार युद्धविराम निरीक्षण समिति के एक सदस्य ने बताया कि हूथी विद्रोहियों ने 178 सैनिकों को रिहा किया। मुक्त किए गए सैनिकों को सरकार के हवाले कर दिया गया।
यमन की सरकार और विद्रोहियों के बीच 11 फरवरी को हुए समझौते के अनुसार वर्ष 2004 के मध्य से जारी लड़ाई खत्म हो गई।
हूथी विद्रोही यमन के बहुसंख्यक सुन्नी समुदाय पर शियाओं से भेदभाव का आरोप लगाते हैं, जबकि यमन की सरकार का कहना है कि विद्रोही वर्ष 1962 में समाप्त कर दिए गए शिया धार्मिक शासन को फिर स्थापित करना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications