संपत्ति मामले में अधिकारियों को जारी होगा नोटिस
राज्य के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री हेमलाल मुर्मू ने विधानसभा में कहा,"राज्य में वर्ष 2007 से करीब 200 नौकरशाहों ने अपनी संपत्ति की घोषणा नहीं की है। इनमें 46 आईएएस, 45 आईपीएस और 116 आईएफएस अधिकारी शामिल हैं।"
मुर्मू ने कहा," राज्य सरकार इन अधिकारियों को नोटिस जारी करेगी और साथ ही केंद्र सरकार को भी इससे अवगत कराएगी।"
उन्होंने कहा कि इस मामले में इन अधिकारियों के खिलाफ केंद्र सरकार कार्रवाई करेगी।
यह मामला पिछले हफ्ते कांग्रेस विधायक माधवलाल सिंह ने उठाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications