रिलायंस कम्युनिकेशंस और पॉलीकॉम की संयुक्त वायरलेस कांफ्रेंसिंग सेवा (लीड-1)

समझौते के अनुसार इस सेवा की बिक्री रिलायंस एडीए ग्रुप की रिटेल शाखा रिलायंस वेबस्टोर लिमिटेड के माध्यम से की जाएगी। पॉलीकॉम क्यूडीएक्स 6000 वीडियो कांफ्रेंसिंग सिस्टम के साथ रिलायंस नेटकनेक्ट ब्रॉडबैंड और वायरलेस ब्रॉडबैंड डाटा कार्ड के माध्यम से कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है।

कंपनी का दावा है कि वाजिब कीमतों पर विकसित प्लग-एंड-प्ले वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा का लाभ छोटे और मंझोले उपक्रमों के अलावा शिक्षा, इवेंट मैनेजमेंट, मीडिया एवं मनोरंजन जैसे कई उद्योगों को मिल सकेगा।

रिलायंस वेबस्टोर लिमिटेड के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वरूप चौधरी ने कहा,

"रिलायंस वर्ल्ड वीडियो कांफ्रेंस सुइट्स पहले ही विश्व का सबसे बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहा है। अब पॉलीकॉम के साथ साझेदारी करके हम वीडियो कांफ्रेंसिंग का आसान प्लग-एंड-पले ऑपरेशन बना रहे हैं जिसे कभी भी और कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है।"

पॉलीकॉम एशिया प्रशांत के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैंसयोर्ग वैगनर ने कहा, "भारत दुनिया का ऐसा पहला देश है जहां वायरलेस वीडियो कांफ्रेंसिंग सेवा को उपलब्ध कराया जा रहा है हालांकि कई देशों देशों में मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध है।

कंपनी के अनुसार, दो लाख रुपये से कम कीमत वाली इस सेवा को प्रतिमाह 1500 रुपये के खर्च की कनेक्टिविटी योजना पर लिया जा सकेगा। इसके तहत 10 गीगाबाइट (जीबी) का प्रयोग किया जा सकेगा इससे अधिक प्रयोग के लिए प्रति मेगाबाइट (एमबी) 50 पैसे देने होंगे।

कंपनी का मानना है कि वायरलेस वीडियो कांफ्रेंसिंग सेवा के जरिए अगले दो से तीन साल में 400 करोड़ रुपये की आय होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+