रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की जरूरत : एंटनी
भारतीय तटरक्षक के चौकसी पोत, 'विश्वस्त' के जलावतरण समारोह के दौरान गोवा के वास्को कस्बे में स्थित गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) में एंटनी ने कहा कि जहां तक रक्षा उपकरणों के उत्पादन का सवाल है, फिलहाल भारत इस मामले में आत्मनिर्भरता से काफी दूर है।
एंटनी ने कहा, "भारत जैसा देश अनिश्चित काल के लिए विदेशी हथियारों पर निर्भर नहीं रह सकता। हमें देश की निजी व सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के लिए अवसर तैयार करना चाहिए।"
एंटनी ने कहा कि यह जरूरी है कि निजी क्षेत्र रक्षा उपकरण उत्पादन के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
एंटनी ने कहा, "हमें मित्र देशों को भी रक्षा उपकरणों की आपूर्ति करने में सक्षम होना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications