पावर ग्रिड करेगी 1.27 अरब डॉलर का निवेश
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर ग्रिड कार्पोरेशन विभिन्न परियोजनाओं में 5,777 करोड़ रुपये (1.27 अरब डॉलर) का निवेश करेगी।
पावर ग्रिड की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, कंपनी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 1,000 मेगावाट की रिहंद सुपर ताप विद्युत परियोजना की संचरण प्रणाली में और विंध्याचल (उत्तर प्रदेश) स्थित एक अन्य परियोजना में 4672.99 करोड़ (1.03 अरब डॉलर) रुपये लगाएगी।
इसके अलावा कंपनी उत्तर क्षेत्रीय संचरण योजना को मजबूत करने के लिए 965.58 करोड़ रुपये (21.5 करोड़ डॉलर) और चेन्नई के कलपक्कम स्थित 500 मेगावाट के प्रोटोटाइफ फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में 138.58 करोड़ रुपये (तीन करोड़ डॉलर) का निवेश करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications