आरबीआई को मौद्रिक नीति परिवर्तन में सावधानी बरतनी चाहिए : मोंटेक
अहलूवालिया ने यहां संवाददाताओं को बताया, "मुद्रास्फीति नियंत्रण और वृद्धि संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर अल्पकालिक मौद्रिक नीति के लिए जिम्मेदार लोगों को नजर रखनी है। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर आरबीरआई को बहुत सावधानी के साथ विचार करना चाहिए।"
अहलूवालिया ने कहा, "चिंताजनक क्षेत्र में मुद्रास्फीति तेजी के साथ बढ़ रही है। दूसरे, हम इस आत्मविश्वास में हैं कि विकास दर ऊपर जा रही है।"
अहलूवालिया ने कहा कि यदि मुद्रास्फीति दो अंकों तक भी पहुंच गई तो वह उस ऊंचाई पर ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली है और जल्द ही वह नीचे आ जाएगी।
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अगले दो महीनों के दौरान मुद्रास्फीति नीचे आ जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications