खाड़ी एल्युमिनियम परिषद का गठन
दुबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। खाड़ी क्षेत्र के उद्योगों की हित रक्षा के लिए खाड़ी एल्युमिनियम परिषद (जीएसी) का गठन किया गया है।
समाचार एजेंसी 'डब्ल्यूएएम' के अनुसार, परिषद की स्थापना करने वाली छह कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोर्ड के सदस्य होंगे। इन कंपनियों में एल्युमिनियम बहरीन (अल्बा), दुबई एल्युमिनियम कॉर्पोरेशन (डीयूबीएएल), अमीरात एल्युमिनियम (ईएमएएल), कतर एल्युमिनियम (क्वाटएलुम) और ओमान की सोहार एल्युमिनियम (सोहार) शामिल है। छठे सदस्य के रूप में सऊदी माइनिंग कॉर्पोरेशन को शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications