एंटनी ने तटरक्षक पोत का जलावतरण किया
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "विश्वस्त, समुद्री व्यवस्था और सुरक्षा के प्रति भारतीय तटरक्षक के विश्वास और उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।"
'आईसीजीएस विश्वस्त' अपनी तरह का पहला पोत है। इसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा घरेलू स्तर पर डिजाइन व निर्मित किया गया है। यह अत्याधुनिक नौवहन और संचार संवेदकों से सुसज्जित है।
पोत की खास विशेषताओं में एक एकीकृत पुल प्रणाली, एक एकीकृत मशीनी नियंत्रण प्रणाली, एक उच्च क्षमता वाली बाहरी युद्धक प्रणाली और एक घरेलू स्तर पर निर्मित गन माउंट शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications