रेलवे फाटक नहीं खोला तो एसडीएम ने की पिटाई
मामला जिले के कुंडा इलाके में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग स्थित मवई रेलवे क्रासिंग का है, जहां उपजिलाधिकारी(कुंडा) श्याम चरण ने मंगलवार को गेटमैन रमेश चंद्र मीणा की सरेआम पिटाई कर दी।
मामला प्रकाश में आने के बाद जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी सी.एस.वर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि मामला बुधवार को संज्ञान में आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मीणा के मुताबिक कानपुर-इलाहाबाद पैसेंजर रेलगाड़ी के आने का सिग्नल होने के बाद उसने रेलवे फाटक बंद कर दिया। इसी दौरान उपजिलाधिकारी(कुंडा) श्यामा चरण गाड़ी से वहां पहुंचे और मीणा पर गेट खोलने का दबाव बनाया। मना करने पर उन्होंने लात-घूंसों से पिटाई कर दी। जब वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उपजिलाधिकारी ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
मीणा ने रेल प्रसासन से भी घटना की लिखित शिकायत की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications