चण्डीगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
चण्डीगढ़, 17 मार्च (आईएएनएस)। चण्डीगढ़ पुलिस ने बुधवार को चार महिलाओं को गिरफ्तार कर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इनमें एक स्नातकोत्तर महिला भी शामिल है, जो एक जिम में काम करती है।
पुलिस ने बताया कि इनमें एक 45 वर्षीय महिला शामिल है, जो अपने ग्राहकों को लड़कियां मुहैया कराने के लिए 2,000 से 20,000 रुपये तक लेती थी।
उप पुलिस अधीक्षक जे. एस. खरा ने पत्रकारों से कहा, "हमने एक फर्जी ग्राहक भेजकर इस महिला को पहले ही 2,000 रुपये दिलवा दिए। महिला ने फर्जी ग्राहक को तीन लड़कियां दिखाई। बकाया राशि मांगने पर हमने उसे गिरफ्तार कर लिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications