विवाह समारोह में भाग लेने त्रिसूर पहुंचे राहुल, प्रियंका
त्रिसूर, 17 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका और बहनोई राबर्ट वाड्रा के साथ बुधवार को एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने त्रिसूर पहुंचे।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कार्यालय में काम करने वाले माधवन भट्टाथिरीपद के बेटे दीपक की शादी में हिस्सा लेने गांधी परिवार के ये सदस्य यहां पहुंचे। विवाह समारोह में 45 मिनट रुकने और दोपहर का भोजन करने के बाद सभी दिल्ली के लिए कूच कर गए।
राहुल को वहां देख कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी आरंभ कर दी। नारेबाजी बंद करने के लिए राहुल को ही हस्तक्षेप करना पड़ा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चेन्निथला भी इस विवाह में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि राहुल चूंकि निजी दौरे पर थे, इसलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात नहीं की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications