त्रिपुरा, नागालैण्ड के राज्यसभा चुनाव में सत्ताधारी दलों को जीत तय
त्रिपुरा से सत्ताधारी वाम मोर्चे की उम्मीदवार झरना दास का तो नागालैण्ड से डेमोक्रेटिक एलायंस ऑफ नागालैण्ड के उम्मीदवार खेकिहो झिमोमी की जीत तय मानी जा रही है।
त्रिपुरा से खाली हुई एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। मंगलवार को नामांकन की अंतिम तारीख थी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने त्रिपुरा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष दास को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह जीत जाती हैं तो 1982 के बाद राज्यसभा में त्रिपुरा से दूसरी महिला सदस्य होंगी।
उधर, नागालैण्ड में विधानसभा में दलीय स्थिति झिमोमी के पक्ष में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications