परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में एफडीआई की अनुमति नहीं : चव्हाण
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एडीआई) या घरेलू निजी कंपनियों को भागीदारी की अनुमति नहीं दी जाएगी।
केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीकी राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को उद्योग एवं वाणिज्य मामलों से जुड़े संगठन एसोसिएटेड चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) के एक कार्यक्रम में कहा, "परमाणु ऊर्जा के उत्पादन में एफडीआई या घरेलू निजी कंपनियों को अनुमति देने का कोई प्रस्ताव नहीं है। हमारी पहली चुनौती असैन्य परमाणु जवाबदेही विधेयक को आम सहमति से पारित करवाने का है।"
उन्होंने कहा कि विधेयक के पारित हो जाने के बाद सरकार घरेलू विद्युत कंपनियों और उनके विदेशी समकक्षों के बीच समझौते की शर्ते तय करने में सक्षम हो जाएगी।
चव्हाण ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पास देश में परमाणु बिजली उत्पादन कार्यक्रम के विस्तार के लिए फ्रांस, रूस और अमेरिका जैसे देशों से उपकरण आयात करने की महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications