मायावती के बाद अब सांसद एजाज अली ने पहनी नोटों की माला

पटना, 17 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती द्वारा नोटों की माला पहने जाने का शोर अभी थमा भी नहीं था कि पिछले सप्ताह संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध कर सुर्खियां बटोर चुके बिहार के राज्यसभा सदस्य एजाज अली को उनके समर्थकों ने बुधवार को एक लाख रुपये के नोटों की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

राज्यसभा सदस्य एजाज अली को संसद में पिछले सप्ताह पेश किए गए महिला आरक्षण बिल के दौरान गलत आचरण के चलते राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था।

नई दिल्ली से पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद अली को उनके समर्थकों द्वारा नोटों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। एजाज अली के समर्थक अपने नेता का इंतजार हवाईअड्डे पर घंटों खड़े रहे।

अली ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, "यह मेरे समर्थकों का मेरे प्रति प्यार के अलावा कुछ नहीं था।"

अली ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने वर्तमान विधेयक की जगह संसद में एक नया विधेयक लाने की मांग की है।

एजाज अली को पिछले साल पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते जनता दल (युनाइटेड) से निष्कासित कर दिया गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल इस वर्ष अप्रैल में समाप्त हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+