अब कश्मीर विधानसभा में मार्शलों का उपयोग
विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक अब्दुल हक खान और निर्दलीय अब्दुल राशिद को विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर सदन से बाहर किया गया।
प्रश्नकाल के दौरान दोनों सदस्य जिले की नियुक्तियों को पिछड़े क्षेत्र के लोगों के विरोध में बता रहे थे और इस विषय पर सदन में चर्चा की मांग कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अकबर लोन ने कहा कि इस मामले को प्रश्नकाल के दौरान नहीं उठाया जा सकता। लेकिन दोनों सदस्य अपनी बातों पर अड़े रहे।
दोनों सदस्यों ने इस मामले में अरसे से लंबित पड़े एक विधेयक को संशोधन के साथ पेश किए जाने की मांग भी की।
स्पीकर के बार-बार मना करने के बाद भी जब दोनों सदस्य नहीं माने तो मार्शलों की सहायता से उन्हें सदन से बाहर करवाना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications