इटली में भारतीय राजदूत आरिफ खान का निधन
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। इटली में भारत के राजदूत आरिफ खान का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को रोम में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे।
आरिफ खान कैंसर से जूझ रहे थे और वह अपने पीछे पत्नी फरीदा और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।
इससे पहले आरिफ खान हाल ही में सीरिया में भारत के राजदूत रह चुके थे। इसके अलावा पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में उप प्रमुख और विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता भूमिका निभा चुके थे।
भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) द्वारा आयोजित बैठक में खान के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications