'पर्यावरण की खातिर तिब्बत को वापस करें'
नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। प्रमुख अमेरिकी बौद्ध लेखक रॉबर्ट थर्मन ने कहा है कि तिब्बत को तिब्बती लोगों को वापस कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि वहां का पर्यावरण व्यापक तौर पर दूषित हो रहा है और तिब्बती लोग ही उसे संरक्षित कर सकते हैं।
थर्मन ने मंगलवार को देर रात राजधानी में 'व्हाई तिब्बत मैटर्स' विषय पर आयोजित चर्चा में कहा, "तिब्बत को एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणीय उद्यान के रूप में स्थापित किया जाना चाहिए। एशिया की कई सारी नदियां तिब्बत घाटी से निकलती हैं और नीचे के क्षेत्रों में आकर लाखों लोगों की मदद करती हैं। लेकिन जंगलों की भारी कटाई के कारण वहां का पर्यावरण बुरी तरह दूषित हो रहा है।"
थर्मन ने कहा, "इसलिए अन्य कारणों के अलावा इस कारण से भी तिब्बत को वहां के लोगों के सुपुर्द कर दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे भू संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण करना जानते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications