परमाणु दायित्व विधेयक को लेकर तृणमूल का रुख तय नहीं
तृणमूल के वरिष्ठ नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पार्टी ने इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।
उन्होंने कहा, "पहले इसे संसद में पेश तो हो जाने दीजिए। फिर हम निर्णय लेंगे।"
इस प्रकार की खबरें आ रही थी कि तृणमूल कांग्रेस इस विधेयक के विरोध में हैं।
किसी दुर्घटना की स्थिति में परमाणु संयंत्र संचालकों और उपकरण आपूर्तिकर्ताओं पर जिम्मेदारी की अधिकतम सीमा लगाने वाले 'आणविक नुकसान के लिए नागरिक दायित्व विधेयक' को सरकार सोमवार को पेश करने वाली थी लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications