शिक्षकों पर हमला करने वाले कंबोडियाई जनरल को जेल
नोम पेन्ह, 17 मार्च (आईएएनएस)। कंबोडिया की एक अदालत ने दो शिक्षकों और एक 10 वर्षीय बच्चे पर हमला करने वाले एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी को जेल की सजा सुनाई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दक्षिणी पर्यटक रिसोर्ट शिहनौकविले के पास स्थित रीम नौसैनिक अड्डे के उप कमान अधिकारी जनरल केयो मोनीसोका ने यह हमला छह मार्च को उस समय किया था, जब उस बच्चे ने एक जीवित कछुए के जरिए जनरल मोनीसोका की 14 वर्षीय बेटी को डराने की कोशिश थी।
इस घटना की सूचना मिलने पर जनरल अपने बेटे के साथ उस बच्चे के स्कूल पहुंचा। वहां जनरल ने दो शिक्षकों की लात-घूसे से पिटाई की और उनके बाल पकड़ कर खींच लिए। उसके बाद उन्होंने उस बच्चे पर हमला बोल दिया।
जनरल के बेटे ने कथित रूप से बच्चे को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उसे घायल कर दिया। वह अभी तक फरार है।
अदालत ने जनरल को एक साल के लिए निलंबित कर दिया है और उसे 10 दिनों तक जेल में बिताने का आदेश दिया है। अदालत ने केयो मोनीसोका कोयह भी आदेश दिया है कि वह तीनों पीड़ितों को मुआवजे के रूप में 6,500 डॉलर की राशि प्रदान करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications