मप्र में वन विभाग की छापामार कार्रवाई, 38 प्रकरण दर्ज
वनमंत्री सरताज सिंह के मुताबिक तीन माह की अवधि में वन अपराध को रोकने के लिए चलाई गई मुहिम में खण्डवा, जबलपुर, छतरपुर, शिवपुरी, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा और सिवनी में छापामार कार्रवाइयां की गई।
छापामार दलों ने बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी के फर्नीचर, बाघ की हड्डी, चार सर्प, दो काले मृग का चमड़ा, 11 ट्रेक्टर-ट्राली, पांच ट्रक, चार मिनी ट्रक, तीन डम्पर, दो जेसीबी मशीन, आरा मशीन भी जब्त की गई है।
सरताज सिंह के मुताबिक इन सभी मामलों में राजसात (जब्ती संबंधी) की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वन अपराध में लिप्त लोगो के खिलाफ अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications