तटीय सुरक्षा के लिए मछुआरों का सहयोग जरूरी है : एंटनी
यहां से 30 किलोमीटर दूर स्थित वास्को में भारतीय तटरक्षक जहाज (आईसीजीएस) 'विश्वस्त' को नौसेना में शामिल किए जाने के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में एंटनी ने कहा,"चौकसी को मजबूत बनाने के लिए तटीय सुरक्षा में मछुआरों को शामिल करने की जरूरत है।"
रक्षा मंत्री ने आईसीजीएस से मछलियों के अवैध शिकार को रोकने के लिए बिना समय गंवाए एक समन्वय एजेंसी बनाने के लिए कहा।
एंटनी ने कहा,"खासतौर पर मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इसमें राज्य सरकार को भी शामिल करना चाहिए और तटीय क्षत्रों में पुलिस स्टेशन स्थापित करना बहुत जरूरी है।" एंटनी ने मछुआरों को शिक्षा मुहैया कराने पर भी जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications