थाईलैंड में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास पर खून बिखेरा

युनाइटेड फ्रंट फॉर डेमोक्रेसी अगेंस्ट डिक्टेटरशिप (यूडीडी) के करीब 10,000 सदस्यों को 400 से ज्यादा पुलिसवाले रोक पाने में कामयाब नहीं हुए।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री आवास के पांच मीटर निकट तक जाने की अनुमति दी लेकिन यह भी शर्त रखी कि वे लोग परिसर में घुसने की कोशिश नहीं करेंगे।

प्रधानमंत्री आवास पर खून फेंकने के बाद प्रदर्शनकारी अमेरिकी दूतावास पहुंचे और सीआईए द्वारा इनके निर्वासित नेता और थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा के फोन को टेप किए जाने पर स्पष्टीकरण की मांग की।

यूडीडी की मांग है कि प्रधानमंत्री इस्तीफा दें और संसद भंग करके नए चुनाव कराने की घोषणा करें जिससे उनके नेता थाकसिन की राजनीति वापसी का मार्ग खुल सके।

इससे पहले मंगलवार को भी यूडीडी के हजारों समर्थकों ने अपना खून इकट्ठा किया था और इसे लेकर जाकर सरकार के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय के छह प्रवेश द्वारों पर डाल दिया था।

इसके बाद प्रदर्शनकारी अभिसित की अगुवाई वाली डेमोक्रेट पार्टी के मुख्यालय पहुंचे और यहां भी खून फेंका।

यूडीडी के नेता नत्तावुत सायकुए ने कहा, "लोकतंत्र के लिए हम अपना खून बहा रहे हैं।"

वर्ष 2008 में थाकसिन समर्थक पीपुल्स पावर पार्टी के विघटन के बाद संसदीय प्रक्रिया से अभिसित ने प्रधानमंत्री का पद संभाला था।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001 से 2006 के दौरान प्रधानमंत्री रहे थाकसिन को सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप में दो साल की जेल हुई थी जिससे बचने के लिए वह 2008 में दुबई चले गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+