चतुर्वेदी को हटाए जाने का राकांपा ने किया स्वागत

चतुर्वेदी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार के खिलाफ कथित तौर पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। इसके बाद मंगलवार को उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था।

राकांपा नेता तारिक अनवर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम इस कार्रवाई से संतुष्ट हैं। भाषा के मामले में नेताओं को शालीनता बरतनी चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि चतुर्वेदी ने एक टेलीविजन चैनल को साक्षात्कार देने के क्रम में पवार के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। चतुर्वेदी ने जब यह टिप्पणी की थी तो उन्हें कथित तौर पर इस बात की जानकारी नहीं थी कि कैमरा चालू है।

कांग्रेस ने चतुर्वेदी के बयान से खुद को अलग कर लिया है। पार्टी ने कहा है कि यह कांग्रेस का आधिकारिक बयान नहीं है। ऑफ द रिकार्ड बातचीत में चतुर्वेदी ने यह टिप्पणी की थी। चतुर्वेदी इससे पहले अमर सिंह के खिलाफ टिप्पणी करने के कारण भी प्रवक्ता पद से हटाए जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+