पुरानी जापानी फिल्मों के नवीनीकरण में मदद करेगी रिलायंस मीडिया
इस समझौते के मुताबिक दोनों कंपनियां पुरानी जापानी फिल्मों का नवीनीकरण करेंगी ताकि उन्हें डिजिटल प्रसारण योग्य बनाया जा सके।
रिलायंस मीडियावर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनिल अर्जुन ने कहा कि इमेजिका के साथ मिलकर अपने अनुभवों और तकनीक की मदद से यह काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "जापानी फिल्मों में हमेशा वहां की संपन्न साम्राज्यवाद की झलक मिलती है और हमें उनके नवीनीकरण की जिम्मेदारी मिली है यह हमारे लिए गर्व की बात है।"
वर्ष 1935 में स्थापित इमैजिका, रिलायंस मीडियावर्क्स की लॉस एंजिल्स की सहायक इकाई लोवरी डिजिटल के साथ मिलकर काम करेगी जिसे फिल्म नवीनीकरण के क्षेत्र में विशेषज्ञ कंपनी माना जाता है।
इमैजिका के निदेशक हीरोयूकी तात्सूमी ने कहा, "डिजिटल प्रसारण के लिए पुरानी और खराब तस्वीरों वाली फिल्मों के नवीनीकरण की मांग जापानी बाजारों में तेजी से बढ़ रही है।
हम इस मांग को पूरा करने के लिए और इन फिल्मों की गुणवत्ता सुधारने के लिए हम काम करेंगे। इस काम में रिलायंस मीडियावर्क्स हमारा साथ देगी यह हमारे लिए खुशी की बात है।" उल्लेखनीय है कि रिलायंस मीडियावर्क्स अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।