इटली में एशियाई रेस्तरां पर हमला, 3 गिरफ्तार
रिपोर्ट के मुताबिक युवाओं ने तीन अप्रवासियों की लोहे की छड़ से पिटाई कर उनके पास से सैकड़ों यूरो भी चुरा लिए।
पीड़ितों ने युवाओं पर नस्लीय इरादे के साथ डकैती करने और उन्हें शारीरिक रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया गया है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से दो नाबालिग हैं, जबकि एक 18 वर्ष का है।
यह हमला इटली के उपनगर मैगलियाना में हुआ।
गौरतलब है कि हाल में रोम और इटली के अन्य शहरों में अप्रवासियों पर हिंसक हमले बढ़ गए हैं, जिसकी राजनीतिक नेताओं ने आलोचना की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications