पाकिस्तान में तालिबानी हमले में 5 सुरक्षाकर्मियों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर के बाहरी इलाके में स्थित चौकी पर हुए हमले में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ।
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी जुबीर खान ने कहा कि हमलावर अफगानिस्तान सीमा से लगे आतंकवाद प्रभावित कबायली इलाके के एकजिले खबर एजेंसी से आए थे।
खान ने कहा कि हमलावरों ने चौकी पर राइफलों और ग्रेनेडों से हमला किया।
कबायली इलाकों में आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों के खिलाफ सेना के अभियान के विरोध में इस्लामी आतंकवादियों ने नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने का नया अभियान छेड़ा है।
पिछले सप्ताह छह आत्मघाती बम धमाकों और आतंकवादी हमलों में 100 से अधिक लोग मारे गए। लाहौर शहर में एक व्यस्त चौराहे पर एक सैनिक काफिले के निकट दो आत्मघाती बम हमलों में 60 लोग मारे गए थे और 95 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications