धर्मेद्र अस्पताल में भर्ती
धर्मेद्र का उपचार यहां के 'पोस्ट-ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन' (पीजीआईएमआईआर) में चल रहा है। पीजीआईएमआईआर की ओर से बताया कि धर्मेद्र चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
पीजीआईएमआईआर के एक प्रवक्ता ने कहा कि धर्मेद्र की सेहत की चिकित्सक जांच कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी।
इन दिनों धर्मेद्र 'यमला पगला दीवाना' नाम की एक फिल्म की शूटिंग अपने गृह राज्य पंजाब के विभिन्न स्थानों पर कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके दोनों पुत्र सनी देओल और बॉबी देओल भी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications