एचआईवी संक्रमण को कम करेगा केले में पाया जाने वाला रसायन
वैज्ञानिकों का मानना है कि पेड़ों में पाए जाने वाले लैक्टिन्स नाम के प्रोटीन रसायन में कई तरह के संक्रमण को रोकने की शक्ति होती है। यह एचआईवी के कारण होने वाले सिलसिलेवार संक्रमण को भी रोकने में सहायक हो सकता है।
प्रयोगशाला में किए गए परीक्षण से पता चला है कि केले में पाए जाने वाले लैक्टिन्स से एचआईवी संक्रमण के लिए जरूरी दवाई बनाई जा सकती है।
एचआईवी संक्रमण को रोकने के लिए नए तरीकों की ईजाद जरूरी हो गई है। जिस अनुपात में एचआईवी संक्रमित लोगों को इससे बचाने के लिए दवा दी जा रही है, उससे कहीं अधिक तेजी से नए रोगियों में इसका संक्रमण बढ़ रहा है।
शोध के माध्यम से एक उम्मीद जगी है कि एचआईवी संक्रमित लोगों को आने वाले कुछ वर्षो में एक असरकारक दवा मिल सकती है।
लेक्टिन्स एक प्रकार के शुगर बाइंडिंग प्रोटीन होते हैं, जिनमें शरीर में प्रवेश करने वाले बाहरी तत्वों, मसलन विषाणुओं की पहचान करने की शक्ति होती है। इसी के दम पर ये लैक्टिन्स एचआईवी से होने वाले संक्रमण पर अंकुश लगा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications