हिमाचल में 294 जल विद्युत परियोजनाएं शुरू होंगी
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा,"एक जनवरी 2008 से 31 दिसम्बर 2009 के बीच छोटी तथा मंझौली आकार की 294 जल विद्युत परियोजनाओं को सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों को संयुक्त उपक्रम के रूप में आवंटित किया गया। राज्य में बिजली उत्पादन के कार्य में लगी सरकारी कंपनी हिमऊर्जा भी कुछ परियोजनाओं पर काम कर रही है।"
धूमल ने कहा,"इन सभी विद्युत परियोजनाओं के निर्माण पर 4,104.31 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इनसे 586 मेगावाट बिजली पैदा की जा सकती है।"
ज्यादातर परियोजनाएं कुल्लू, शिमला, लाहौल एवं स्पीति, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा जिले में स्थित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications