सोनिया से मिलेंगे लपांग, बागियों ने की हटाने की मांग
लपांग ने आईएएनएस से कहा, "मैं पार्टी आलाकमान से मेघालय के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में चर्चा के लिए दिल्ली पहुंच रहा हूं। मैं कांग्रेस का एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं और पार्टी आलाकमान का मार्गदर्शन लूंगा।"
उन्होंने कहा कि अगर यह साबित हो जाए कि पार्टी के बहुसंख्यक विधायक उनके खिलाफ हैं तो वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फ्राइडे लिंगदोह के नेतृत्व में कम से कम 14 विधायकों ने लपांग से कहा था कि वह अपने मंत्रिमंडल में शामिल दो निर्दलीय विधायकों इस्माइल आर. मराक और लिमिसन संगमा एवं 'खुन हिनेवट्रेप नेशनल अवेकनिंग मूवमेंट' (केएचएनएएम) के नेता पॉल लिंगदोह को बाहर कर दें। इनकी मांग मंत्रिमंडल में कांग्रेस के लोगों की शामिल किए जाने की है।
सोनिया से पहले ही मिल चुके बागियों ने कांग्रेस के तीन लोगों को भी मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग की। एक बागी ने कहा, "मौजूदा मंत्रिमंडल को दो या तीन लोग चला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हमारे विचार कभी नहीं सुने और न ही कभी इनको संज्ञान में लिया। अगर लपांग चाहते हैं कि वह इन लोगों की मदद से सरकार चला लेंगे तो उन्हें ऐसा करने दीजिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications