झारखण्ड में छात्राओं को मिलेंगी मुफ्त में साइकिलें
राज्य के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री हेमलाल मुर्मू ने मंगलवार को विधानसभा में बताया,"कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली सभी लड़कियों को मुफ्त में साइकिल मुहैया कराई जाएगी।"
गौरतलब है कि झारखण्ड में पहले से ही जनजातीय और दलित परिवारों की छात्राओं को साइकिल दी जाती है।
माध्यमिक स्तर पर लड़कियों को शिक्षा की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। झारखण्ड सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में ज्यादातर लड़कियां पांचवीं और छठी कक्षा के बाद विद्यालय जाना छोड़ देती हैं।
मुर्म ने इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों में 48,410 नए शिक्षकों की नियुक्ति करने की भी घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications