पाकिस्तान में मौजूद हैं 42 आतंकवादी शिविर: एंटनी (लीड-1)
एंटनी ने संवाददाताओं से कहा कि भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने वाले तत्वों पर नियंत्रण के लिए पाकिस्तान ने गंभीर कदम नहीं उठाए।
उन्होंने कहा कि भारत आगे भी पाकिस्तान के साथ बातचीत जारी रखेगा। एंटनी ने कहा, "बहरहाल, मैं किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं करता।"
उल्लेखनीय है कि भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए हथियार, आर्थिक मदद और प्रशिक्षण देने के आरोपों को पाकिस्तान हमेशा खारिज करता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications