भोपाल हवाई अड्डे पर जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति रायपुर निवासी आदित्य वर्धन पाटनी है। वह मुंबई में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी का कर्मचारी है। रविवार शाम वह जेट एयरवेज की उड़ान से मुंबई जा रहा था। सीआईएसएफ के जवानों ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें 32 बोर का जिंदा कारतूस मिला। सीआईएसएफ ने उसे गांधीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस का कहना है कि आदित्य के पास शस्त्र लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने आदित्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आदित्य से पूछताछ कर रही है। आदित्य गंजबासौदा में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। उसने बताया है कि रिश्तेदार के पास लाइसेंस है और कारतूस उन्हीं का है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+