हैदराबाद में खुलेगा फेसबुक का कार्यालय
नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक हैदराबाद में अपना कार्यालय खोलेगी। एशिया में यह उसका पहला कार्यालय होगा।
फेसबुक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि हैदराबाद स्थित यह कार्यालय भारत और दुनिया के अन्य देशों के अपने उपयोगकर्ताओं, विज्ञापनदाताओंऔर डेवलपर्स का सहयोग करेगी।
पालो आल्टो, कैलिफोर्निया, डबलिन, और आयरलैंड में पहले से ही फेसबुक के कार्यालय हैं। हाल ही में ऑस्टिन और टेक्सास में उसके कार्यालय खुले हैं। दुनियाभर में 40 करोड़ लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications