परमाणु दायित्व विधेयक लोकसभा में नहीं हुआ पेश

सरकार ने सोमवार को लोकसभा की कार्यसूची में 19वें नम्बर पर इस विधेयक को पेश करने के लिए सूचीबद्ध किया था लेकिन अंतिम समय में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के समक्ष उसने इस विधेयक को पेश न करने की अपनी मंशा जताई।

लोकसभा अध्यक्ष ने सरकार की मंशा से सदन को अवगत कराते हुए कहा कि सरकार का इरादा इस विधेयक को पेश नहीं करने का है। विपक्षी सदस्यों ने इसका विरोध भी किया। नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा कि सदन सरकार की इच्छा और अनिच्छा से नहीं चलता है बल्कि नियमों से चलता है। उन्होंने इसे वापस लेने के लिए मत विभाजन की मांग की।

सुषमा की मांग को अस्वीकार करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने व्यवस्था दी, चूंकि विधेयक पेश नहीं किया गया है इसलिए इस पर मत विभाजन की कोई अनिवार्यता नहीं है।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, "यह सही है कि सरकार ने इस विधेयक को पेश नहीं किया है लेकिन यह भी सही है सरकार ने इसे पेश करने के लिए आज की कार्यसूची में इसे सूचीबद्ध किया था। इसे वापसे लेना भी सरकार का अधिकार है लेकिन सदन यह जानना चाहता है कि आखिर क्यों सरकार ने इस विधेयक को पेश करने से अपने हाथ पीछे खींच लिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+